Skip to main content

#TabrezAnsari: मॉब लिंचिंग के ख़िलाफ़ भारत के 50 से ज़्यादा शहरों में प्रदर्शन - सोशल

"सरकार लोगों से जबरन मुझसे प्रेम नहीं करवा सकती लेकिन वो मुझे पीटकर मार डालने से रोक सकती है."
ये मार्टिन लूथर किंग जूनियर के शब्द हैं जो बुधवार को भारत के कई शहरों, कई इलाक़ों में गूंजे.
वजह थी, झारखंड में मुसलमान युवक तबरेज़ अंसारी की मॉब लिंचिंग के विरोध में जगह-जगह हुए विरोध प्रदर्शन.
कुछ दिन पहले 17 जून को झारखंड के घातकीडीह गांव में भीड़ ने तबरेज़ अंसारी नाम के एक युवक को कथित चोरी के शक में बिजली के पोल से बांधकर इतना पीटा था कि बाद में उनकी मौत हो गई थी.
भीड़ ने इस अपराध का वीडियो भी बनाया था जो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ तबरेज़ को पीट रही है और साथ ही उनसे 'जय श्री राम' और 'जय हनुमान' के नारे लगवाए.
इस घटना की देश भर में निंदा हुई थी और इसी सिलसिले में बुधवार को मॉब लिंचिंग के विरोध में भारत के 50 से अधिक शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए.
भारत के अलग-अलग शहरों में मानवाधिकार और सामाजिक कार्यकर्ता, सिविल सोसायटी के सदस्य, छात्र और आम लोगों ने इकट्टठे होकर मॉब लिंचिंग के अपराधों के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद की.
विरोध प्रदर्शनों में विपक्ष के कुछ नेता भी शामिल हुए.
सोशल मीडिया पर भी इन प्रदर्शनों की ख़ासी चर्चा रही. #IndiaAgainstLynchTerror और #JusticeForTabrez हैशटैग से फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गईं.
जेएनयू के पूर्व छात्र और 'युनाइटेड अगेंस्ट हेट' संस्था से जुड़े उमर ख़ालिद ने ट्वीट किया, "चुप्पी का राज क़ायम नहीं रहेगा. विरोध मुखर होगा. देश और दिल्ली में हज़ारों लोग ये साबित करने के लिए सड़कों पर उतरे कि मानवता अभी ज़िंदा है और विरोध भी क़ायम है."
समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता अमीक़ जामेई ने लखनऊ के विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें पोस्ट कीं.
दिल्ली के एक फ़ोटो पत्रकार ने भी जंतर-मंतर की तस्वीरें पोस्ट की जिसमें लोग तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी को लेकर भी लगातार सवाल उठ रहे थे. इसके बाद प्रधानमंत्री ने बुधवार को राज्यसभा में इस अपराध का ज़िक्र किया.
उन्होंने कहा, ''विपक्ष कह रहा है कि झारखंड मॉब लिंचिंग का अड्डा बन गया है. हमें युवक की मौत का दुख है. दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए. लेकिन क्या इसके लिए पूरे झारखंड को बदनाम करना ठीक है? इससे किसी का भला नहीं होगा. अपराध होने पर उचित क़ानून और संविधान के दायरे में कार्रवाई करनी चाहिए.''
मोदी ने कहा, ''दुनिया में आतंकवाद को गुड और बैड के नज़रिए से नहीं देखना होगा. हिंसा को हम अलग-अलग चश्मे से नहीं देख सकते हैं. मानवता के प्रति हमारी संवेदनशीलता रहनी चाहिए. हम केरल और पश्चिम बंगाल की हिंसा को अलग-अलग नज़रिए से नहीं देख सकते. जिसने यह काम किया है उसे कड़ी से कड़ी सज़ा मिले.''
प्रधानमंत्री ने कहा, ''मैं समझता हूं कि राजनीतिक चश्मे उतारकर देखना चाहिए. अगर ऐसा करेंगे तो उज्ज्वल भविष्य नज़र आएगा. जिन लोगों ने दिल्ली की सड़कों पर गले में टायर लटका कर सिखों को जला दिया था, उनमें संदिग्ध रहे कई लोग संवैधानिक पदों पर बैठे हैं.''

Comments

Popular posts from this blog

किस बात के लिए होती है आलोचना

स्टालिन की तुलना अमूमन उनके अपने ही पिता से होती है. करुणानिधि ना केवल एक शानदार लेखक थे बल्कि उनमें भाषण देने की अद्भुत काबिलियत भी थी. जब भी कभी स्टालिन से कोई मुहावरा या फि र नाम गलत निकलता है तो लोग पकड़ लेते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं. हर नेता का लीडरशिप और भाषण दे ने की कला जैसे विभिन्न पहलुओं को लेकर एक अपना खास अप्रोच होता है. इसको लेकर स्टालिन को भी आलोचनाओं का सामना क रना पड़ता है क्योंकि उनसे पहले डीएमके को हमेशा ऐसी पार्टी माना जाता रहा जो अपने नेता के भाषण देने की क्षमता और शानदार लेखन के चलते सत्ता में लौटती रही. 2015 में स्टालिन ने पूरे राज्य में नामाकुनामे से कैंपेन यात्रा निकाली थी, जिसमें वे समाज के सभी वर्ग के लोगों से मिल थे. इस अभियान की जितनी तारीफ हुई थी उतनी ही आलोचना भी हुई थी. स्टालिन जिस तरह से सड़क के किनारे चाय वालों के पास रु क रहे थे, अपने पार्टी समर्थकों के साथ मोटरसाइकिल चला रहे थे, इन सबको उनके विरोधियों और आलोचकों ने स्टंट शो करार दिया था. एम करुणानिधि अपने पार्टी के बड़े नेताओं मसलन अनबालागन, एरकॉट वीरासामी और दुरईमु...

استطلاع دولي: تزايد الشعور بالغضب والتوتر بين سكان الأرض

كشف استطلاع دولي جديد عن تزايد شعور الناس عبر العالم كله بالغضب والتوتر والقلق . واستطلع القائمون على الدراسة، التي أجرتها مؤسسة غالوب، أر اء نحو 150 ألف شخص في 140 دولة ليخلصوا إلى نتيجة مفادها أن ثلث المستجوبين عانوا من التوتر أو الضغط العصبي وأن وا حدا من خمسة أشخاص عرف الحزن والغضب . وسألت المؤسسة الناس عن تجاربهم الإيجابية والسلبية في الحياة. أكد الرئيس السريلانكي، مايثريبال ا سيريسينا، مقتل زعيم "جماعة التوحيد الوطنية"، زهران ه اشم في التفجيرات التي شهدتها البلاد يوم عيد الفصح واتهمت السلطات السريلانكية الجماعة بالمسؤولية عنها. وقال سيريسينا إن زهران هاشم، الواعظ المتشدد، توفي في فندق سياحي شهير في العاصمة كولومبو. ولقي حوالي 257 شخصا مصرعهم كما أصيب 500 أخرون في تفجيرات انتحارية في سريلانكا استهدفت كنائس وفنادق. وكانت الحكومة قد اتهمت "جماعة التوحيد الوطنية" بتنفيذ الهجمات، ورجحت أن يكون لها ارتبا ط بتنظيم ما يعرف" بالدولة الإسلامية" والذي أعلن مسؤوليته عن الهجوم وانتشر مقطع فيديو بثه التنظيم لسبعة يعلنون الولاء للتنظيم كان من بينهم هاش...

उनके चार बच्चे हैं. इनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं.

उन्हें  में पद से हटा दिया गया लेकिन 1997 में नवाज़ शरीफ ने फिर से सत्ता हासिल कर ली. उनके चार बच्चे हैं. इनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं. पाकिस्तान के राजनीतिक परिदृश्य में वो पहली बार अक्तूबर 1999 में सामने आईं जब उनके पति की सरकार को गिरा दिया गया और उन्हें क़ैद कर लिया गया था. उन्हें एक साल तक कैद में रहना पड़ा लेकिन जब नवाज़ शरीफ़ को मिलिट्री कोर्ट ने आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई तो वे अगले 10 सालों तक देश ना लौटने की शर्त पर सऊदी अरब में अपने परिवार के साथ चले गए. कुलसुम नवाज़ तब सुर्खियों में आईं जब हिरासत के दौरान सुरक्षाकर्मियों की अवहेलना करते हुए उन्होंने अपने मॉडल टाउन निवास से पूरे लाहौर शहर में जुलूस निकाला. उस वक्त वह पीएमएलएन पार्टी की अंतरिम अ ध्यक्ष थीं और साल 2002 तक पद पर बनी रहीं. उसके बाद कुलसुम राजनीति से दूर रहीं लेकिन पिछले साल जब उनके पति को सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य करार दिया तो पार्टी ने उन्हें अपने पति की सीट से उपचुनाव में खड़ा किया. कुछ लोगों को पार्टी के इस फैसले से हैरानी हुई क्योंकि ऐसा लग रहा था कि शरीफ़ अपनी...